महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का भाजपा को झटका

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देते हुए कुल 18 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में आठ नगर परिषदों के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है।

अन्य नगरपालिका परिषद जहां चुनाव हुए हैं, वहां सत्तारूढ़ गठबंधन की नेतृत्वकर्ता ने भाजपा ने सात अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की, जबकि शिवसेना अध्यक्ष पद की एक भी सीट नहीं जीत पाई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने नगर परिषद अध्यक्ष की एक सीट जीती, जबकि अन्य दो में से एक निर्दलीय जबकि एक क्षेत्रीय पार्टी ने जीती।

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव का तीसरा दौर रविवार को औरंगाबाद (तीन परिषद), नांदेद (नौ परिषद तथा दो नगर पंचायत), भायंदर (चार) तथा गढ़चिरौली (दो) में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493