महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने की पहल

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। फेडरेशन इंडियन वूमेन एंटरप्रेन्योर्स (एफआईडब्लूई) ने इंडो-अफ्रीकन अरब वूमेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर शनिवार को यहां पांचवें अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनियाभर में महिला उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसर बढ़ाना है।

मध्य पूर्व और अफ्रीकी क्षेत्र से 100 से अधिक देशों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया और भारत के साथ कारोबारी अवसरों की तलाश की।

सम्मेलन के दौरान भागीदार देशों का ध्यान मेक इन इंडिया अभियान पर रहा।

एफआईडब्लूई के अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने कहा, “महिला उद्यमियों के जरिए अरब देशों से निवेश लाने की दिशा में काम हो रहा है। इस सम्मेलन में बहरीन, कुवैत और सूडान जैसे कई देशों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।”

केंद्रीय लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री कलराज मिश्र भी इस आयोजन में मौजूद थे।

इस अवसर पर एफआईडब्ल्यूई ने ‘एफआईडब्ल्यूई-लैटेंट टैलेंट’ नाम से एक नया अभियान शुरू किया। यह एक प्रदर्शनी है, जिसके जरिए समृद्ध और सशक्त उद्यमियों को एक व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493