हैदराबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाओं के पहले कबड्डी लीग टूर्नामेंट महिला कबड्डी चैलेंज के तीसरे मैच में मंगलवार को फायर बर्डस और स्टॉर्म क्वींस के बीच मैच 14-14 से टाई रहा। यह इस चैलेंज का पहला टाई मुकाबला है।
मैच का पहला अंक क्वींस ने हासिल किया। जल्द ही उन्होंने अपने खाते में एक और अंक जोड़ लिया, लेकिन फायर बर्डस ने जल्द ही बराबरी हासिल कर ली।
हाफ टाइम तक भी स्कोर 7-7 से बराबरी पर ही छूटा था। हाफ टाइम के बाद भी बराबरी और आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन अंत में मैच टाई रहा।
फायर बर्डस ने रेड और टैकल से सात-सात अंक जुटाए। क्वींस की टीम ने रेड से पांच और टैकल से आठ अंक अपने खाते में जोड़े। क्वींस को एक अतिरिक्त अंक मिला, लेकिन फायर बर्ड्स की टीम एक भी अतिरिक्त अंक हासिल नहीं कर पाई।
क्वींस को इससे पहले आइस दिवाज से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि फायर बर्ड्स ने दिवाज को मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath