उप्र : होमगार्ड को नाले में फेंक गैस एजेंसी से 2 लाख लूटे

पुलिस के मुताबिक, जामों थाना क्षेत्र के पूरे जिया निवासी होमगार्ड रामसुंदर पांडेय की ड्यूटी कस्बे में गैस एजेंसी के बगल स्थित केनरा बैंक में लगी थी। सोमवार रात लगभग एक बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसके हाथ-पैर बांध कर नजदीक में स्थित नाले में डाल दिया। उसके बाद बदमाश गैस एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर अंदर एक काउंटर से एक लाख 91 हजार रुपये, दूसरे काउंटर से 12 सौ रुपये व लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

इसी बीच कस्बे में रात ड्यूटी में तैनात सिपाही मनोज गौरीगंज वहां पहुंचा और गैस एजेंसी का शटर खुला देख एसओ को सूचना दी। सिपाही होमगार्ड की चिल्लाने की आवाज सुनकर नाले तक पहुंचा, जहां बंधे पड़े होमगार्ड को निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष का कहना है कि गैस एजेंसी में चोरी का प्रयास किया गया, कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493