महिला गोल्फ : अमनदीप ने जीता सत्र का पहला खिताब

पुणे, 4 मार्च (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठवें चरण में अमनदीप ्रदाल ने जीत हासिल कर सत्र के अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया। ऑक्सफॉर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में शुक्रवार को तीसरे दौर में उन्होंने 72 इवन पार का कार्ड खेल कर जीत हासिल की।

अमनदीप का कुल स्कोर 216 रहा। स्मृति मेहरा ने 220 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर नेहा त्रिपाठी रहीं। नेहा का कुल स्कोर 221 रहा।

अमनदीप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह दसूरे होल में ही बोगी लगा बैठीं। उन्होंने हालांकि वापसी करते हुए आठवें, नौवें और दसवें होल में बर्डी लगाईं। वह दूसरे स्थान पर रहने वाली स्मृति से चार शॉट आगे रहीं।

कोलकाता की स्मृति ने तीसरे दौर में दो ओवर 74 का स्कोर किया। वहीं उन्हीं के शहर की नेहा ने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला।

किरण माथारु ने कुल 224 के कुल स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। पांचवें स्थान पर त्रिशा सुनिल रहीं।

दिल्ली की वाणी कपूर और मेहर अटवाल 226 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठवें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493