महिला नाविकों के लिए बनेगा जहाज

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। देश में एक ऐसा जहाज बनने जा रहा है, जिसमें चालक दल की सदस्य सिर्फ महिलाएं होंगी। इसके निर्माण कार्य का औपचारिक उद्घाटन रविवार को देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर करेंगे।

जहाज का निर्माण गोवा में होगा।

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में महिला चालक दल के सदस्यों को आईएनएससी महादेई पर कमांडर दिलीप डोंडे प्रशिक्षण दे रहे हैं। डोंडे भारत के पहले नाविक हैं, जिन्होंने आईएनएसवी महादेई पर सवार होकर अकेले समुद्र के रास्ते दुनियाभर की जलयात्रा की है।

इस बारे में नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, “नाविकों को नाव के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि समुद्र में केवल नाव और नाविक ही होते हैं। इसलिए नाविक दल को नाव के निर्माण कार्य में भी संलग्न किया जाएगा।”

वर्तिका जोशी के अलावा महिला चालक दल की सदस्यों में कोर ग्रुप में लेफ्टिनेंट विजया देवी तथा सब लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता के अतिरिक्त लेफ्टिनेंट प्रतिभा जामवाल और लेफ्टिनेंट पी. स्वाति भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493