महेश भट्ट लिखित फिल्म में काम करेंगी नवोदित अलीशा खान

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। नवोदित अभिनेत्री अलीशा खान को फिल्मकार महेश भट़्ट लिखित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘अब रात गुजरने वाली है’ के लिए चुना गया है।

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। नवोदित अभिनेत्री अलीशा खान को फिल्मकार महेश भट़्ट लिखित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘अब रात गुजरने वाली है’ के लिए चुना गया है।

अलीशा ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के लिए मुझे चुना गया है। मेरे लिए यह सपना पूरा होने जैसा है।”

‘गुमराह’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘सर’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों के सहायक निर्देशक गुरुदेव भल्ला फिल्म का निर्देशन करेंगे।

इससे पहले कुछ विज्ञापनों और मॉडलिंग में काम कर चुकीं अलीशा ने कहा, “भट्ट साहब बेहद व्यस्त रहते हैं। मुझे उनसे मिलने में 11 महीने से ज्यादा लगे। उनसे मुलाकात होने पर मैने कहा मैं आपकी फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अगर तुममें प्रतिभा है तो हम तुम्हारा ऑडिशन लेंगे और तुम्हें यह भूमिका देंगे।’ मुझे ऑडिशन का मौका मिला, जो काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था।”

भट्ट ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में उनका किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण है। मेरा ख्याल है कि फिलहाल वह मानसिक चिकित्सालयों से जानकारी जुटाने के लिए रांची में हैं, क्योंकि उनका किरदार मानसिक विकार को लेकर ही है। वह एक ऐसी युवती की भूमिका निभा रही हैं जो कला के क्षेत्र से जुड़ी हैं और भावनात्मक और मानसिक विकारों से ग्रस्त हैं।”

अलीशा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493