माँ वैष्णव देवी के दर्शन को गए सैकड़ों श्रद्धालु कटरा में फंसे,रेल रोको आंदोलन बना कारण

जम्मू -पंजाब के विभिन्न हिस्सों में किसानों के ‘‘रेल रोको’’ आंदोलन के कारण जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं समेत बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं और सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 13 का मार्ग बदला गया है. कई किसान संगठनों के सदस्यों ने हालिया बाढ़ से हुई क्षति के लिए आर्थिक पैकेज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्ज माफी जैसी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से अपना तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया है. प्रदर्शन के तहत किसान मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, तरन तारन, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा और अमृतसर समेत कई जगहों पर रेल की पटरियों पर बैठे हुए हैं. रेलवे के सीनियर अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आंदोलन के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, लेकिन 60 से 70 प्रतिशत ट्रेनों को अलग मार्ग से भेजा जा रहा है. ट्रेन यातायात पर नजर रखने और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर लगाया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493