मांझी-निषाद समाज का धरना स्थगित

राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने आईपीएन को बताया कि निषाद, मल्लाह, कश्यप, बिंद आदि जातियों द्वारा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 29 जुलाई को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के कारण निरस्त कर दिया गया है।

मांझी ने कहा कि यह धरना 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रस्तावित था। समाजवादी पार्टी ने इस दिशा में पहल की थी। प्रदेश की सपा सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार को मंत्रिमंडल का प्रस्ताव भी भेज चुकी है।

मालूम हो कि आयोजित धरना मांझी और सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद की अगुवाई में होना प्रस्तावित था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493