माइकल जैक्सन में कभी यौन उत्पीड़न के संकेत नहीं दिखे : पैट्रिक

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। आधुनिक नृत्य और संगीत में कम ही कलाकारों को वैसी सफलता नसीब होती है, जैसी ‘किंग ऑफ पॉप’ कहलाने वाले दिवंगत माइकल जैक्सन को मिली। माइकल को अपने आखिरी सालों में बाल यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पूर्व चिकित्सक व आयरलैंड के मशहूर सर्जन पैट्रिक ट्रेसी का कहना है कि उन्होंने कभी आरोपों को ज्यादा तव्वजो नहीं दी।

पैट्रिक एक चिकित्सा सेमिनार में हिस्सा लेने और अपने संस्मरण ‘बिहाइंड द मास्क : द एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी स्टोरी ऑफ द आयरिशमैन हू बिकेम माइकल जैक्सनन्स डॉक्टर’ का प्रचार करने के लिए गोवा आए थे।

इस दौरान उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैंने व्यक्तिगत रूप से कभी माइकल जैक्सन के व्यवहार और बातचीत में बाल यौन शोषण के प्रति झुकाव के संकेत नहीं देखे।”

उन्होंने इस किताब में माइकल का बचाव किया। किताब में उन्होंने रवांडा के एचआईवी ग्रस्त बच्चों के प्रति माइकल की सहानुभूति और उन बच्चों के लिए एक संगीत कार्यक्रम करने की उनकी इच्छा के बारे में भी लिखा है।

पैट्रिक ने उस घटना का भी जिक्र किया, जब माइकल ने लॉस एंजेलिस स्थित एक अस्पताल में बच्चों की बर्न यूनिट स्थापित करने के लिए 15 लाख डॉलर दान किए थे।

पैट्रिक ने कहा, “हां उन्होंने दक्षिण कैलिफोर्निया के एक प्रतिष्ठित अस्पताल की मदद से बच्चों के लिए एक बर्न यूनिट केंद्र की स्थापना की थी। उन्होंने इसमें उस मुआवजे से पैसा लगाया था, जो उन्हें पेप्सी-कोला विज्ञापन के दौरान जलने की घटना के दौरान बतौर मुआवजा मिला था।”

उन्होंने जैक्सन पर लगे आरोपों का खंडन किया।

पॉप किंग माइकल जैक्सन का 2009 में निधन हो गया। उनके निधन की वजह जरूरत से ज्यादा बेहोशी की दवा का प्रयोग, बार-बार सर्जरी करना और गोरी चमड़ी पाने के लिए त्वचा की ब्लीचिंग कराना मानी गई।

हालांकि उनके पूर्व चिकित्सक पैट्रिक ने इनका खंडन करते हुए कहा कि माइकल ने ये सब चीजें सोच-समझकर और किसी उद्देश्य के साथ नहीं की थी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी यह हालत चिकित्सा स्थिति ‘विटिलिगो’ के चलते हुई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493