नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
शीर्ष अदालत ने तीन तलाक को ‘मनमाना’ व ‘असंवैधानिक’ करार दिया है।
माकपा ने कहा कि वह दो के मुकाबले तीन मतों से दिए गए सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ के फैसले का विस्तृत अध्यन करने के बाद ‘उचित प्रतिक्रिया’ देगी।
dharmpath.com dharmpath