भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन गजेंद्र सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा। छात्रों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

एफटीआईआई के चेयरमैन चौहान बुधवार को जब विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे तभी कुछ छात्रों ने अपने पास रखे काले झंडे निकाले और उनकी ओर लहराना शुरूकर दिया।
छात्रों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने चौहान को एफटीआईआई के भगवाकरण के लिए वहां भेजा है, इस विश्वविद्यालय को भी भगवा रंग में रंगने आए हैं।
छात्रों के विरोध पर चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इन छात्रों को कुछ लोगों ने भ्रमित किया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में विरोध जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath