पालेरमो (इटली), 13 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के कुख्यात सिसली के माफिया ने एक अभियोजक को उड़ा देने के लिए 200 किलो टीएनटी विस्फोटक खरीदा था।
पालेरमो (इटली), 13 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के कुख्यात सिसली के माफिया ने एक अभियोजक को उड़ा देने के लिए 200 किलो टीएनटी विस्फोटक खरीदा था।
पुलिस ने बताया कि माफिया का साथ छोड़ने वाले विटो गालातोलो ने अभियोजकों को बताया कि माफिया के भगोड़े, ‘बास का बास’ कहे जाने वाले मातेओ मेसिना डेनारो ने अभियोजक निनो दी मतेओ की हत्या का आदेश दिया था।
गालातोलो ने कहा कि डेनारो ने एक पत्र में कहा था कि अभियोजक जरूरत से ज्यादा आगे चला गया है।
टीएनटी की कीमत 7 लाख यूरो थी। इनमें से ढाई लाख यूरो 30 गैराज बेचकर कमाए गए।
गैराज की बिक्री की निगरानी पालेरमो के मशहूर वकील मार्सेलो मार्काताजो ने की। उसे मंगलवार को सिसली माफिया के आठ अन्य संदिग्धों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक इंजीनियर भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath