मायावती की रैली में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 22 घायल (लीड-1)

लखनऊ , 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती की रैली में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हो गई और कम से कम 22 लोग घायल हो गए। दूसरी महिला की मौत की हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है।

भगदड़ उस समय मची, जब पुरानी जेल रोड पर स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर रैली खत्म होने के बाद लोग बाहर निकलने की आपाधापी में धक्का-मुक्की कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि भीड़ में दो महिलाएं गिर गईं और लोग दोनों को रौंदते हुए आगे निकलते रहे। इसी दौरान दम घुटने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने हालांकि अभी एक ही महिला के मरने की पुष्टि की है। मृत महिला शांति देवी पत्नी पुत्तीलाल ग्राम गुनानी पुरवा, कानपुर की निवासी है।

रैली स्थल के मुख्य गेट पर हुए इस हादसे में करीब 22 लोग घायल भी हुए हैं। भगदड़ मचने के बाद अफरातफरी के बीच पुलिस ने सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493