मायावती की 19 को हमीरपुर व जालौन में जनसभाएं

अपने दम पर सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को अपने चुनावी अभियान के तहत अपनी पहली चुनावी जनसभा हमीरपुर जिला में मौदहा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में करेंगी। उनकी दूसरी चुनावी जनसभा जालौन जिले के उरई में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगी। वहीं 20 फरवरी को मायावती सुल्तानपुर जिले में जनसभा करेंगी।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अब तक मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, एटा, बरेली, फिरोजाबाद, फरूखाबाद, आगरा, गाजियाबाद संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, बिजनौर, सीतापुर, हरदोई, इटावा, उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, फतेहपुर व इलाहाबाद जिले में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493