‘माल्या का पेशेवर प्रतिबद्धताओं को छोड़ना आश्चर्यजनक’

पणजी, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को कहा कि पूर्व शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या द्वारा अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को छोड़ भाग निकलना आश्चर्यजनक हैं।

राजू ने कहा, “मैं भी आश्चर्यचकित हूं कि किस प्रकार किंगफिशर ने अपने कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया, अपने किराए, पेट्रोलियम कंपनियों और एयरपोर्ट प्रशासन को भी भुगतान नहीं किया। कृपया इस बारे में उनसे पूछें। मैंने संसद में भी कहा कि मैं समय को वापस नहीं ला सकता हूं। यह उस दिन की सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे कार्रवाई करनी चाहिए थी।” उन्होंने कहा कि माल्या के खिलाफ दर्ज मामलों पर कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने कहा कि भगोड़े माल्या द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिए गए चेक भी बाउंस हो गए थे।

उन्होंने कहा, “कानून अपना काम करेगा। क्योंकि उनके द्वारा जारी कई चेक बाउंस हो गए हैं। यह एक आपराधिक मामला है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि भारत सरकार किसी भी गैरकानूनी काम करने वालों को नहीं बचाएगी।”

माल्या के खिलाफ बाउंस हुए चेक के मामले में गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493