मायावती संग ख्िंाचाई फोटो शेयर की, टिकट कटा

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती की फोटो डालने वालाी एक महिला उम्मीदवार को काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। इस हरकत को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनका टिकट काट दिया गया।

संगीता चौधरी अलीगढ़ से बसपा नेता हैं। पार्टी ने उन्हें अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार घोषित किया था।

संगीता नए साल पर बसपा सुप्रीमो से मिलने दिल्ली गई थीं। वहां उन्होंने और उनके बेटे ने बसपा सुप्रीमो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने इसकी एक फोटो बाद में अपने अकाउंट पर पोस्ट की।

सोशल मीडिया में यह तस्वीर सुर्खियों में आ गई। मायावती ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया और संगीता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका टिकट काट दिया।

गौरतलब है कि बसपा ने अतरौली से पहले संगीता के पति धर्मेद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पिछले साल जनवरी में उनकी हत्या हो गई थी। इसके बाद मायावती ने संगीता को अतरौली से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।

संगीता ने अपने बचाव में कहा है कि वह राजनीति में नई हैं। वह अपनी इस गलती के लिए बसपा सुप्रीमो से माफी मांगेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493