मिठाई के गोदाम में लगी भीषण आग

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। यहां एक मिठाई की दुकान के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल के 12 वाहनों को लगाया गया। इस अग्निकांड में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि आग पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में गोकुल मिठाई के गोदाम की पहली मंजिल पर सुबह छह बजे के आसपास लगी। जल्द ही आग चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां भेजीं।”

आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493