दमिश्क, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया के अल-हसका प्रांत में एक बेकरी स्टोर के निकट विस्फोट सामग्री से लदी एक मोटरसाइकिल को उड़ा दिया गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट मंगलवार को पड़ोसी इलाके सलियेह में हुआ। घायलों में से अधिकांश की हालत नाजुक है।
अल-हसका आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा अंजाम दिए गए कई जानलेवा बम विस्फोटों का गवाह रहा है।
प्रांत का ज्यादातर हिस्सा कुर्दिश पीपुल प्रोटेक्शन युनिट्स (वाईपीजी) के नियंत्रण में आता है, जो सीरिया में कई मोर्चो पर आईएस का सामना करता है।
dharmpath.com dharmpath