मिसेज इंडिया के सेमीफाइनल राउंड में जीतीं शैली और दीप्ति (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। विवाहित महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज इंडिया 2017 के पांचवें संस्करण के सेमीफाइनल में शैली माहेश्वरी को क्लासिक मिसेज इंडिया-2017 और दीप्ति महतो को मिसेज इंडिया-2017 चुना गया।

मिसेज इंडिया 2017 के पांचवे संस्करण का यह सेमीफाइनल नई दिल्ली में बुधवार को हुआ। इसका फाइनल 3 जून को दिल्ली में ही होगा।

‘मिसेज इंडिया’ की निदेशक दीपाली फड़नवीस ने बताया कि दो आयु वर्ग में हुए इस सेमीफाइनल में 33 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पहला ग्रुप 21-40 आयु वर्ग का था और दूसरा 40 से ऊपर का।

उन्होंने कहा कि अब इस प्रतियोगिता का अगला चरण 23 अप्रैल को चेन्नई तथा 6 मई को पुणे में होगा। सभी चरणों में शीर्ष पर आने वाली प्रतिभागी 3 जून को दिल्ली में फाइनल में आमने-सामने होंगी।

दीपाली ने बताया कि 21-40 आयु वर्ग में दीप्ती महतो ने पहला पुरस्कार जीता। फस्र्ट रनरअप प्राची अग्रवाल और सेकेंड रनरअप दुयु मीणा रहीं। इसी तरह 40 से ऊपर की आयु वर्ग में शैली माहेश्वरी गुप्ता ने पहला पुरस्कार जीता। फस्र्ट रनरअप विनीता श्रीवास्तव और सेकेंड रनरअप ज्योति रुपाला रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493