‘मिस्टर एक्स’ मेरी पहली पारिवारिक फिल्म : इमरान

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी ने जल्द रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने से राहत की सांस ली है, क्योंकि अब वह इसे अपने बेटे और परिवार को दिखा सकते हैं।

इमरान की अब तक की ज्यादातर फिल्मों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफसीबी) से ‘ए’ प्रमाणपत्र मिला है।

इमरान (36) ने यहां सोमवार को फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, “फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने से विक्रम भट्ट (निर्देशक) की बजाय मैं अधिक राहत महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मेरी ज्यादा फिल्मों को यू/ए प्रमाणपत्र नहीं मिला है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन यह मेरी पहली फिल्म है, जब मैं बिना किसी चिंता के अपने बेटे और अपने परिवार को दिखाऊंगा।”

विशेष फिल्म्स निर्मित और विक्रम भट्ट निर्देशित ‘मिस्टर एक्स’ में इमरान एक अदृश्य युवक की भूमिका में हैं, जो अपने साथ बुरा करने वालों से बदला लेता है।

फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493