सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1982 बैच के अधिकारी एस.के.भगत को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां यह जानकारी दी गई।

भगत 30 जून, 2017 को सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर आसीन रहेंगे।

वहीं साल 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493