मिस्र में आईएस का कुख्यात आतंकवादी ढेर

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आईएस से संबद्ध अंसार बेत अल-मकदीस समूह के प्रमुख सदस्य अशरफ अली अल-घराबली ने उत्तरी अफ्रीकी देशों में हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया था।

बयान के मुताबिक, वह मुठभेड़ के दौरान उस वक्त मारा गया, जब पुलिस ने उसे पूर्वी काहिरा के अल-मार्ग स्थित उसके ठिकाने से उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। उस वक्त वह किसी हमले की योजना बना रहा था।

गृह मंत्रालय ने कहा कि घराबली पुलिस, सैन्यकर्मियों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों पर हमले के लिए जिम्मेदार था।

बीते साल जुलाई में काहिरा में इटली के वाणिज्य दूतावास, पूर्व गृह मंत्री मोहम्मद इब्राहिम की हत्या के प्रयास व शीर्ष अधिकारियों की हत्या सहित विभिन्न आतंकवादी कार्रवाइयों में घराबली प्रमुख संदिग्ध था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493