उप्र : सर्राफ के अगवा बेटे की हत्या, 2 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर के रहने वाले सर्राफ संजय वर्मा का 15 साल का बेटा आकाश बीते शुक्रवार को लापता हो गया था। उसके गायब होने के बाद अपहर्ताओं ने संजय को फोन कर 40 लाख रुपये की मांग की थी। रविवार को आकाश का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था।

इस मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने सर्विलांस की मदद आकाश के दो दोस्तों रामविजय व यशवंत को गिरफ्तार किया। दोनों ने रुपये की लालच में आकर आकाश की हत्या करने की बात कबूली।

आरोपी रामविजय यादव को स्थानीय डिग्री कॉलेज में चुनाव लड़ना था। इसलिए उसे रुपये की जरूरत थी, जबकि यशवंत अपनी प्रेमिका के साथ शादी करना चाहता था। प्रेमिका को हार पहनाने के लिए उसे भी रुपये की जरूरत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493