पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। महागठबंधन नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ छठ पर्व के बाद लेंगे, जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता ने यह जानकारी दी।
जद (यू) के एक नेता ने कहा, “नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।”
छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है।
महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक, कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में राजद 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके बाद जद (यू) को 71 व कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।
dharmpath.com dharmpath