मिस इंडिया यूएई निवेथा तमिल फिल्मों में रख रहीं कदम

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। मिस इंडिया यूएई निवेथा पेथुराज आने वाली फिल्म ‘ओरु नाल कोथु’ से तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं।

फिल्म के निर्देशक नेल्सन ने बताया कि अच्छी तमिल बोल पाने और सुंदर चेहरे के कारण निवेथा से इस फिल्म में काम कने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

निवेथा ने इस साल की शुरुआत में मिस इंडिया यूएई का खिताब जीता था।

नेल्सन ने बताया, “हम फिल्म के लिए किसी ऐसी नायिका के तलाश में थे, जो अच्छी तमिल बोल सकती हो और खूबसूरत भी हो। एक दोस्त के माध्यम से निवेथा से हमारी मुलाकात हुई और हमें लगा कि वह फिल्म की नायिका बनने के लिए उपयुक्त हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “वह तमिल मूल की हैं और 13 सालों से दुबई में रह रही हैं। वह तमिल अच्छी तरह बोल लेती हैं। इस फिल्म में वह अट्टाकथी दिनेश की प्रेमिका की भूमिका में हैं, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।”

इस फिल्म में मलयाली अभिनेत्री मिया जॉर्ज ने भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493