मुंबई : इमारत में लगी आग से 4 की मौत (लीड-1)

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी इलाके की एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है।

बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, बोहरा कालोनी के मरोल इलाके की मैमून इमारत में रात करीब दो बजे आग लगने से कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सकीना ए.कापसी (14), मोहसीन ए. कापसी (10), तस्लीम ए. कापसी (42) और एक वरिष्ठ नागरिक, दाऊद अली कापसी (80) के रूप में की गई।

ये सभी चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते थे।

वहीं, पड़ोसी कोठारी परिवार के कुछ सदस्य भी आग से झुलस गए, उनका इलाज चल रहा है।

इनमें इब्राहिम कोठारी (57), साकिना कोठारी (53), हुसैन कोठारी (26) और हाफिजा कोठारी (21)शामिल हैं।

इसमें से इब्राहिम को कूपर अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।

एक अन्य घायल महिला, जरा कटलरीवाला (42) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग फ्लैट के चारों तरफ फैल गई थी, जिसमें कपासी परिवार फंस गया।

आखिरकार, सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493