मुंबई : मरोल इलाके की इमारत में लगी आग से 4 की मौत

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अंधेरी पूर्व के मरोल इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में बुधवार देर रात आग लगने से एक वरिष्ठ नागरिक सहित चार लोगों की मौत हो गई।

बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, बोहरा कालोनी के मरोल इलाके की मैमून इमारत में रात करीब दो बजे आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग में फंसे कम से कम नौ लोगों को बाहर निकाला, जिसमें चार मृत पाए गए और बाकी घायल थे।

घायलों को होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी हाल स्थिर है।

दमकम विभाग द्वारा सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया, फिलहाल आग अब नियंत्रण में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493