मुंबई के 813 किसानों के ऋण माफ होंगे

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार सुबह यहां कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की ऋण माफी की हालिया घोषणा से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के किसान भी लाभान्वित होंगे। मुंबई के 813 किसानों के ऋण माफ होंगे।

इनमें मुंबई शहर के 694 किसान तथा मुंबई उपनगरों के 119 किसान शामिल हैं, जो राज्य के 35 जिलों के साथ ऋण माफी के फैसले से लाभान्वित होंगे।

ये किसान उन 36,10,216 किसानों की फेहरिश्त में शामिल हैं, जिन्होंने 1,50,000 रुपये से कम रकम का ऋण ले रखा है, और जिन्हें सरकार ने ‘ऐतिहासिक तौर पर सबसे बड़ी’ ऋण माफी योजना के तहत पूरी तरह माफ करने का प्रस्ताव जारी किया है।

फडणवीस ने कहा कि मुंबई के अलावा, उससे सटे पालघर के 918, रायगढ़ के 10.809 तथा ठाणे के 23,505 किसान भी ऋण माफी के पात्र हैं।

राज्य की रैंकिंग में बुलढाणा पहले स्थान पर है, जहां सर्वाधिक 2,49,818 किसान ऋणमाफी के पात्र हैं। वहीं पड़ोसी यवतमाल दूसरे स्थान पर है, जहां 2,42471 किसानों के ऋण माफ होंगे, जबकि बीड तीसरे स्थान पर है, जहां 2,08,480 किसानों के ऋण माफ होंगे तथा अहमदनगर में 2,00,869 किसानों को ऋण माफी का फायदा मिलेगा।

अन्य जिलों में जालना के 1,96,463, जलगांव के 1,94,320, पुणे के 1,83,209, अमरावती के 1,72,760, परभणी के 1,63,760, नांदेड़ के 1,56,849, औरंगाबाद के 1,48,322, नासिक के 1,36,569, अकोला के 1,11,625 तथा शोलापुर के 1,08,533 किसानों के ऋण माफ होंगे।

बाकी 17 जिलों में ऋण माफी का फायदा उठाने वाले किसानों की संख्या एक लाख से कम है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सूची में कोंकण में लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है।

सिंधुदुर्ग (24,447), ठाणे (23,505) तथा राज्य के मुंबई उपनगर जिले के 119 किसानों के ऋण माफ होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493