मुंबई मेयर की रेस से हटी भाजपा

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्मुंबई महानगर निगम के मेयर पद की रेस से खुद को अलग कर लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यह घोषणा की।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा, शिवसेना को समर्थन देने को तैयार है, लेकिन कोई पद नहीं लेगी, चाहे वो उप मेयर का पद हो, नेता प्रतिपक्ष का पद हो या किसी भी समिति के चेयरमैन का पद हो।

फडणवीस ने यहां पत्रकारों से कहा, “अगर उन्हें समर्थन की जरूरत पड़ेगी तो भाजपा समर्थन देने के लिए तैयार है।”

भाजपा के रेस से हटने के साथ ही बीएमसी चुनाव में सर्वाधिक 84 सीटें जीतने वाली शिवसेना का आठ मार्च को होने वाले चुनाव में मेयर पद हासिल करना तय हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493