मुक्केबाजों के लिए ‘साला खडूस’ की विशेष स्क्रीनिंग

चण्डीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘साला खडूस’ की विशेष स्क्रीनिंग में यहां मुक्केबाजों और एथलीटों ने भाग लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को बॉक्सिंग ग्लव्ज भेंट किए।

फिल्म की टीम ने शहर में सोमवार रात स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यहां भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह ने अपने निवास पर ‘साला खडूस’ की पूरी टीम को आमंत्रित किया था।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में नीरज गोयल, विकास यादव, मनवीर सिंह, मनोज कुमार, महावीर सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक तंवर, संदीप सिंह बागड़ी और राम सिंह जैसे मुक्केबाज उपस्थित थे। इसमें कुछ मुक्केबाज अधिकारी भी उपस्थित हुए।

मुक्केबाजों ने हिरानी और रितिका सिंह को उपहार में बॉक्सिंग ग्लव्ज दिए। रितिका सिंह वास्तव में एक बॉक्सर हैं, उन्होंने फिल्म ‘साला खडूस’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की है।

सुधा कांगड़ा द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म में आर. माधवन कोच की भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493