मुखर्जी ने मैनचेस्टर हमले पर रानी एलिजाबेथ को पत्र लिखा

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पत्र लिखकर मैनचेस्टर में हुए आतंकी हमले पर अपनी संवेदना जाहिर की। हमले में 22 लोग मारे गए थे।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पत्र लिखकर मैनचेस्टर में हुए आतंकी हमले पर अपनी संवेदना जाहिर की। हमले में 22 लोग मारे गए थे।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने आश्चर्य जाहिर करते हुए हमले की निंदा की और कहा, “हम इस कठिन समय में ब्रिटेन की जनता और वहां की सरकार के साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “यह हमला सिर्फ ब्रिटेन और ब्रिटिश लोगों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह मानवता और उन मूल्यों के खिलाफ भी है, जिसके लिए हम जीते हैं।”

मुखर्जी ने इस हमले को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को तेज करने की आवश्यकता के लिए एक डरावना अनुस्मारक करार देते हुए कहा, “भारत इस दुष्ट ताकतों को परास्त करने के लिए ब्रिटेन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

पुलिस ने सोमवार रात मैनचेस्टर एरेना में एरियाना ग्रांडे के कंसर्ट के बाद हुए हमले के पीछे रहे संदिग्ध हमलावर की पहचान 22 वर्षीय सलमान आबिदी के रूप में की है। इस हमले में 59 लोग घायल भी हुए हैं।

मैनचेस्टर में पिछले 20 वर्षो में हुए इस दूसरे हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493