मुख्यधारा से जुड़े बगैर गरीब का विकास नहीं होगा : भाजपा

पाठक ने कहा, “उज्‍जवला योजना से गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोदी सरकार ने सार्थक कदम उठाए हैं। पांच वर्ष में गरीब परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाने का लक्ष्य मोदी जी के नेतृत्व में तीन वर्षो में ही पूरा होने की उम्मीद बंधा रहा है।”

उन्होंने कहा कि जब तक गरीब को रसोई गैस, मकान, शौचालय, शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक वह विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सकेगा। जब तक गरीब मुख्यधारा से नहीं जुड़ेगा तब तक न गरीब का विकास होगा और न ही राष्ट्र का।

पाठक ने कहा, “राष्ट्र के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए गरीबों का विकास आवश्यक है। आजादी के बाद देश में गरीबी मिटाओ जैसे नारे जोर-शोर से फिजा में गूंजे, लेकिन गरीबी उन्मूलन के लिए कोई काम न हो सका। गरीब और अधिक गरीब होता गया और गरीबी हटाने का नारा देने वाले परिवार अमीर होते गए।”

उन्होंने कहा, “आजादी के 70 वर्ष बाद भी करोड़ों परिवारों की रसोई में स्वच्छ ईंधन न पहुंच पाना दुखद था। मोदी जी ने संकल्प लिया कि हर गरीब की रसोई तक गैस पहुंचाना है और इसके लिए उन्होंने पांच वर्ष लक्ष्य रखा और लक्ष्य को भेदकर मोदी सरकार आगे बढ़ गई।”

भाजपा नेता ने हालांकि इस बात का जवाब नहीं दिया कि गरीबों की हितैषी मोदी सरकार रसोई गैस के दाम क्यों बढ़ा देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493