मुद्रा योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दो लाख करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की है।

इसके तहत 5.6 करोड़ रुपये के ऋण आवंटित करने को मंजूरी दी गई है।

राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का मूल गरीबों, दलितों, किसानों, श्रमिकों और युवाओं का कल्याण करना है।

मुखर्जी ने कहा, “मेरी सरकार जनशक्ति की ताकत को सलाम करती है और इसे रचनात्मक रूप से राष्ट्र निर्माण में इस्तेमाल करने की प्रतिबद्धता जताती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493