संसद का यह बजट सत्र ऐतिहासिक : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि संसद का यह बजट सत्र ऐतिहासिक है क्योंकि यह पहली बार है, जब बजट सत्र में आम बजट के साथ ही रेलवे बजट भी पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि संसद का यह बजट सत्र ऐतिहासिक है क्योंकि यह पहली बार है, जब बजट सत्र में आम बजट के साथ ही रेलवे बजट भी पेश किया जाएगा।

मुखर्जी ने दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “यह एक ऐतिहासिक बजट है, जब स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बजट सत्र में आम बजट और रेल बजट एकसाथ पेश किए जाने की शुरुआत हो रही है।”

मुखर्जी ने कहा, “हम लोकतंत्र और अपने मूल्यों और संस्कृति का जश्न मनाने के लिए एक बार फिर एकत्र हुए हैं, जो हमारे देश के लंबे इतिहास का हिस्सा रहा है। यह संस्कृति मेरी सरकार को ‘सबका साथ सबका विकास’ करने के लिए प्रेरित करती है।”

देश का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493