मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दा वार्ता से सुलझाने का हमेशा समर्थन किया : आडवाणी

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता मुफ्ती मुहम्मद सईद ने कश्मीर मसला सुलझाने के लिए हमेशा बिना शर्त वार्ता का समर्थन किया था।

सईद के निधन पर अपने शोक संदेश में आडवाणी ने कहा, “भारत का विरोध करने वाले कश्मीरी अलगाववादियों ने मुफ्ती सईद को जान से मारने के लिए कई बार उन पर हमले किए थे। वह कश्मीर मसला सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान की सरकारों के बीच बिना शर्त बातचीत के समर्थक थे।”

आडवाणी ने कहा, “उनका निधन जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए बड़ी क्षति है। वह राज्य में काफी लोकप्रिय थे।”

आडवाणी ने कहा कि सईद ने पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा, “मैं मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन पर गहरा शोक जताता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493