मुरैना : जवान की हत्या मामले में डंपर मालिक गिरफ्तार

मुरैना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तीन दिन पहले रेत माफिया के डंपर ने एक पुलिस जवान को रौंदकर मार डाला था। मंगलवार को डंपर मालिक बंटी उर्फ राम लखन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विशेष कार्यदल (एसआईटी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालूम हो कि मुरैना जिले के नूराबाद थाने का एक पुलिस दल रविवार की सुबह धनेला का गांव लूट के आरोपी को पकड़ने जा रहा था, उसी समय रास्ते में रेत के परिवहन में लगा एक डंपर दिखा। पुलिस जवान धर्मेद्र सिंह चौहान ने जीप से उतर कर डंपर को रोका, तभी डंपर चालक ने वाहन को तेजी से पीछे की तरफ ला दिया, जिससे वाहन की चपेट में आने से धर्मेद्र की मौत हो गई थी।

इस मामले की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौंपी है। एसआईटी ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है।

मुरैना के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आईएएनएस को बताया कि डंपर मालिक बंटी उर्फ राम लखन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे गुजर जाने के बाद डंपर चालक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493