लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसर (निलंबित) अमिताभ ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सैफई में मनाए जा रहे उनके 76वें जन्मदिन समारोह में सरकारी साधन, संसाधन और राजकोषीय धन के भारी दुरुपयोग की शिकायत रविवार को राज्यपाल राम नाइक को भेजी।

आईपीएस अमिताभ समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम पर मोबाइल फोन पर धमकाने का आरोप लगा चुके हैं। काफी मशक्कत और धरना देने के बाद वह मुलायम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में सफल रहे हैं।
राज्यपाल को ईमेल से भेजी शिकायत में अमिताभ ने कहा है कि मीडिया में आई खबर के मुताबिक, मुलायम के जन्मदिन कार्यक्रम में 3000 सरकारी कर्मी मात्र सफाई व्यवस्था के लिए लगाए गए, जबकि 15 जिलों की फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई।
इसके अलावा तमाम अन्य कार्यो में भारी मात्रा में सरकारी साधन, संसाधन और राजकोषीय धन का दुरुपयोग किया गया है। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने पूर्व में 10 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इस संबंध में आगाह भी किया था। इसलिए उन्होंने राज्यपाल नाइक से मांग की है कि वह राजभवन के स्तर से इन शिकायतों की जांच कराकर दुरुपयोग पाए जाने पर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए सख्त कार्रवाई करें।
dharmpath.com dharmpath