मेघालय : वांछित अपराधी विलियम पुलिस की पकड़ से बच निकला

तुरा (मेघालय), 5 मार्च (आईएएनएस)। मेघालय और असम के कई अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित अपराधी विलियम संगमा रविवार को पुलिस को चकमा देकर बच निकला।

उत्तर गारो हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख डाल्टन पी. मराक ने आईएएनएस से कहा, “हमें उनके गारो हिल्स में गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। एक पुलिस दल को थापा दरेंची में वाहनों की तलाशी करता देख संगमा अचानक अपने तीन साथियों के साथ भाग निकला।

उन्होंने कहा कि पुलिस दल उस पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, लेकिन संगमा और उनके साथियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया व अपनी कार छोड़कर भाग निकले। वे झाड़ियों की वजह से बच गए।

अधिकारियों ने कहा, “तलाशी अभियान जारी है।”

छोड़ी गई कार से एक चीनी कार्बाइन, एक एम16 मैंगजीन राइफल, एक 7.65 मैंगजीन पिस्तौल, गोला-बारूद, नकली वर्दी बरामद की गई है।

असम और मेघालय के कई अपहरण और जबरन वसूली के मामलों में संगमा वांछित है। संगमा ने नोरोक मोमिन के साथ मिलकर यूनाइटेड अचिक नेशनल फ्रंट नाम का एक नया आतंकवादी संगठन बनाया था।

मराक ने कहा, “संगमा सिलीगुड़ी के एक व्यापारी तापस भौमिक के अपहरण मामले में भी वांछित था। व्यापारी को उसके परिवार द्वारा फिरौती का भुगतान किए जाने पर छोड़ा गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493