मेनका गांधी बन सकती हैं प्रो-टेम स्पीकर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को 17वीं लोकसभा की प्रो-टेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

मेनका संसद के निचले सदन में आठवीं बार सांसद चुनकर आई हैं और सबसे वरिष्ठ भी हैं।

वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली राजग सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं।

अब यह देखना है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वह भारतीय जनता पार्टी की पसंद बनती हैं या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493