राष्ट्रपति ने कई मंत्रियों को सही शपथ लेते समय टोका

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे मंत्रियों को शपथ लेने के दौरान गड़बड़ाने पर टोका।

राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शपथ की पहली लाइन बोलना भूल गए। इस पर राष्ट्रपति ने उनसे कहा, “मैं..भी बोलना है।”

उन्होंने वी. के. सिंह से भी कहा कि वह ‘तब के सिवाय’ कहें।

उन्होंने जी.कृष्ण रेड्डी को ‘विधि के अनुसार न्याय करूंगा’ कहने में मदद दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493