मृतकों के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार की चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम शास्त्रीनगर सेक्टर पांच के म.नं. 199 में फर्स पर काफी मात्रा में खून पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो मकान में एक पुरुष तथा दो महिलाओं के शव मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियार की चोट के निशान हैं।
शवों की शिनाख्त चंद्र शेखर गुप्ता (58) तथा महिलाओं में पूनम गुप्ता (54) पत्नी चंद्रशेखर गुप्ता तथा रेनू उर्फ रिया (28) के रूप में हुई।
इस संबंध में मनीष गर्ग की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
dharmpath.com dharmpath