मेरे चुनाव लड़ने पर फैसला पार्टी को करने दें : अच्युतानंदन

तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बुजुर्ग नेता वी.एस.अच्युतानंदन ने रविवार को इस बात से इनकार नहीं किया कि वह अगले साल विधानसभा चुनाव नहीं लडें़गे। उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला लोगों और पार्टी को करना है कि उनका चुनाव लड़ना जरूरी है या नहीं।

अच्युतानंदन 92 साल के हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “लोगों और पार्टी को फैसला करने दीजिए। लोगों की राय जानने के बाद मैं चुनाव लड़ने के बारे में फैसला करूंगा।”

अच्युतानंदन का बयान इस वजह से महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में हुए निकाय चुनाव में वह माकपा के स्टार प्रचारक थे। चुनाव में वामपंथी मोर्चे को शानदार जीत मिली है।

यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ ही दिन पहले माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि चुनावी राजनीति में उम्र की कोई सीमा नहीं हुआ करती।

येचुरी ने यह भी कहा था कि अच्युतानंदन जिस तरह शारीरिक रूप से फिट हैं, वह दूसरों के लिए एक मिसाल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493