‘मेरे डैड की मारुति’ के सीक्वल की शूटिंग इस साल से शुरू

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ के सीक्वल की शूटिंग इस साल से शुरू होने की संभावना है।

अभिनेता साकिब सलीम ने बताया, “फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ को तीन साल पूरे हो चुके हैं और मैं फिल्म-निर्माता से बातचीत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस साल फिल्म का सीक्वल बनाते हैं, उम्मीद है कि हम इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।”

आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में साकिब के साथ रेहा चक्रवर्ती और राम कपूर भी प्रमुख भूमिका में है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह मूल फिल्म की अगली कड़ी या नई स्क्रिप्ट पर आधारित होगी? इस पर साकिब ने कहा, “यह चौंका देने वाला तथ्य है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हम इसे लेकर बहुत सकारात्मक रहे हैं, क्योंकि हमारे पास दिलचस्प विचार है।”

उन्होंने कहा, “हम फिल्म की अगली कड़ी बनाना नहीं चाहते। हम इसे बेहतर और मजेदार तरीके से बनाना चाहते हैं।”

साकिब इस बीच, ‘लव शॉट्स’ की दूसरी फिल्म ‘कोई देख लेगा’ में नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493