मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव, CM ममता ने गृहमंत्री को ललकारा

कोलकाता- पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर गुरुवार को हुई ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला और गृहमंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती दी।

इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं।

ममता ने कहा कि कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग में बैठे एक अधिकारी पहले अमित शाह के सहयोग विभाग के सचिव रह चुके हैं। मुझे इससे निजी आपत्ति नहीं है, लेकिन भाजपा ने हरियाणा और बिहार में जबरन सत्ता हासिल की और अब वही कोशिश बंगाल में की जा रही है।

ममता ने कहा कि SIR के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी परेशान किया गया। बंगाली बोलने वालों को बांग्लादेशी कहा जा रहा है। भाजपा रोहिंग्याओं की बात करती है, लेकिन असम में रोहिंग्या हैं तो वहां SIR क्यों नहीं लागू किया गया।इधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493