मैं और मेसी मित्र नहीं हैं : रोनाल्डो

मेड्रिड, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले करिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी उनके अच्छे मित्र नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो और मेसी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी मानने पर बड़ा विवाद है और पूरा विश्व फुटबाल जगत इस मसले पर दो खेमों में बंट जाता है।

इतना ही नहीं पिछले आठ वर्षो से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी को दिया जाने वाला अवार्ड इन्हीं दोनों में से किसी एक को मिलता रहा है।

रोनाल्डो ने कहा है कि वे एकदूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें मित्र नहीं कहा जा सकता।

प्रतिष्ठित खेल पत्रिका ‘कोच’ को हाल ही में दिए साक्षात्कार में रोनाल्डो ने कहा है, “हम दोनों एकदूसरे का काफी सम्मान करते हैं। मीडिया को ऐसी खबरें पसंद हैं, जैसे हम दोनों में कोई गहरी दुश्मनी हो। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा नहीं है कि हम दोनों अच्छे मित्र हैं, लेकिन हम दोनों एकदूसरे का सम्मान करते हैं।”

भारत के पहले दौरे पर आए आर्सेनल के दिग्गज फ्रांसीसी खिलाड़ी थिएरी हेनरी ने कहा था कि इस बार भी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला ‘बालोन डी ओर’ अवाड इन्हीं दो खिलाड़ियों में से किसी एक को दिया जाएगा।

हेनरी ने कहा था, “वे असाधारण खिलाड़ी हैं। मैंने ऐसे खिलाड़ी नहीं देखे, क्या आपने देखे हैं ऐसे फुटबाल खिलाड़ी? मेर खयाल से बालोन डी ओर फिर से इन्हीं दोनों में किसी को दिया जाएगा। एंटोइने ग्रीजमान और गैरेथ बेल भी हालांकि अच्छे दावेदार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493