मैनचेस्टर-बीजिंग के बीच उड़ान सेवा शुरू होगी

एयरलाइंस इस नई उड़ान सेवा के लिए एक बड़े विमान का इस्तेमाल करेगी। सप्ताह में चार बार चलने वाली इस सेवा के तहत वह एयरबस 330-200 का इस्तेमाल करेगी। लंदन से बाहर ब्रिटेन और बीजिंग के बीच यह एकमात्र सीधी उड़ान सेवा होगी।

विमानन कंपनी की अब अधिक क्षमता वाले एयरबस 330-300 का इस्तेमाल करने की योजना है। बड़े विमान में 292 यात्रियों के सवार होने की क्षमता है, जिसमें बिजनेस श्रेणी में 32 और इकॉनॉमी श्रेणी में 260 लोगों के सवार होने की क्षमता है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अक्टूबर में ब्रिटेन की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान इस नई बीजिंग सेवा को शुरू करने की घोषणा की थी।

मैनचेस्टर हवाईअड्डे के व्यावसायिक निदेशक स्टीफन टर्नर का कहना है कि मैनचेस्टर से बीजिंग को जोड़ने वाली इस उड़ान सेवा से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को अगले 10 साल में 36.2 करोड़ डॉलर का फायदा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493