मैहर:मंदिर से पुजारी ने ही गायब किया था चांदी का छत्र-मुकुट

मैहर- मध्य प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध मां शारदा धाम मैहर में चढ़ावे से जुड़े मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक जांच और CCTV फुटेज में यह सामने आया है कि 2 किलो चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट और सोने की नथ मंदिर के कोष में जमा ही नहीं की गई थीं। बल्कि यह सामान सीधे पुजारी के कब्जे में चला गया था। फुटेज सामने आने के बाद आरोपित पुजारी ने यह कीमती चढ़ावा वापस समिति को सौंप दिया जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने उन्हें नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

बीते 22 अक्टूबर को जबलपुर निवासी व्यवसायी संजय पटेल मां शारदा के दरबार में चांदी-सोने के कीमती आभूषण लेकर पहुंचे थे। भक्त का आरोप है कि उन्होंने चढ़ावा पुजारी सुमित महाराज को सौंपा था लेकिन रसीद नहीं दी गई। एक सप्ताह तक रसीद न मिलने पर उन्होंने 30 अक्टूबर को कलेक्टर से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद प्रशासन ने CCTV फुटेज और कोषालय रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 2:55 बजे की फुटेज में भक्त द्वारा लाया गया प्लास्टिक बैग सीधे पुजारी के पास जाता दिखा। मंदिर समिति का कहना है कि यह सामग्री मंदिर कोष में दर्ज नहीं गई थी। रजिस्टर खंगालने पर भी 22 से 28 अक्टूबर के बीच आभूषणों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। यही वह पॉइंट था जिसने मंदिर प्रशासन को मामले की गंभीरता समझने पर मजबूर कर दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493