हापुड़, 27 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा व श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर्व को शांति पूर्ण संपन्न कराने में कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है।
हापुड़, 27 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा व श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर्व को शांति पूर्ण संपन्न कराने में कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है।
इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिविल पुलिस, रेलवे व आरपीएफ ने डॉग स्कवायड के साथ स्टेशन, प्लेटफार्म, यात्रियों के सामान व ट्रेनों में चेकिंग की। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चेकिंग अभियान महाशिवरात्रि तक चलाया जाएगा।
बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व आगामी 1 अगस्त को मनाया जाएगा। शिव भक्त भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे हैं तो कुछ गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा व महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव, सदर कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव भारी पुलिस बल व डॉग स्कवॉयड के साथ स्थानीय मॉडल स्टेशन पर पहुंचे। जिन्हें देखकर प्लेटफार्म पर बैठ कर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया।
सिविल पुलिस, रेलवे व आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर डाग स्कवॉयड की मदद से यात्रियों के सामानों की सघन चेकिंग की। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में पुलिस बल ने डॉग स्कवॉयड की मदद से ट्रेन के डिब्बों में अंदर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों की सामान की चेकिंग भी की।
एएसपी राम नयन यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा व महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म व ट्रेनों में यात्रियों की चेकिंग की।
उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेकिंग अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath