मोटरस्पोर्ट्स : गौरव गिल की नजर एपीआरसी खिताब पर

जोहोर बाहरू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज रेसर गौरव गिल शनिवार से शुरू हो रहे वर्ष की पांचवीं ‘मलेशिया रैली’ में उतरेंगे तो उनकी नजर एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियनशिप (एपीआरसी) खिताब को एक बार फिर हासिल करने पर होगी।

मलेशिया के दक्षिणी जोहोर बाहरू शहर में शुक्रवार की रात उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा और इसी दौरान रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रैली के मुख्य रेस शनिवार को से शुरू होंगे।

कई चरणों वाले मलेशिया रैली में रेसरों को कुल 572 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी। इसमें 14 विशेष चरण होंगे, जो 227 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे।

गौरव इस सत्र में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, चीन और जापान में चार दौर की रेस जीत चुके हैं और 42 अंकों के भारी अंतर के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं।

सत्र में अब दो रेस बचे हुए हैं। मलेशिया रैली के बाद टूर भारत आखिरी रेस के लिए भारत आएगी।

अपनी आगामी रैली के बारे में गौरव ने कहा, “हमारा सत्र काफी शानदार रहा है और मलेशिया रैली जीतते ही खिताब पर हमारा कब्जा हो जाएगा। मेरी टीम के साथी रेसर फाबियान के पास अब भी इस खिताब को जीतने का अवसर है। यह एक बेहतरीन संघर्ष होने वाला है।”

गौरव ने कहा, “भारत में एपीआरसी के ग्रैंड फिनाले में एक चैम्पियन के रूप में प्रवेश करना निश्चित तौर पर सपने के सच होने जैसा होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493